Ab Meri Bhi Suno He Maat Bhwani.Maa Jagdamba Bhjan Lyrics in Hindi.

Mata bhajan Lyrics,Lyrics Bhajan,lyrics in hindi,Bhajan Lyrics,

Mata ke Bhjan Lyrics Filmi Tarj Pe,Ab Meri Bhi Suno He Maat Bhwani..Bhjan Lyrics in Hindi, 

नवरात्री स्पेशल भजन लिरिक्स हिंदी मे. फ़िल्मी धुन पे !


टेक = ब्रह्मा जी को आन बचाया 

मधु कैटभ के बल से

मोहिनी रूप धर शिव को 

बचाया भस्मासुर के छल से

सब भक्तों पर हुई सहाई 

दुस्टो  के दल से

और सब भक्तों की प्यास बुझाई 

चरण गंगा के जल से....

अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी..

अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी.. 

मैं तेरा ही  बालक हूं जगत महारानी

अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी..

अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी.. 

मैं तेरा ही  बालक हूं जगत महारानी..

अब मेरी भी सुनो 


[1].. सिंह सवारी करने वाली 

         तेरी शान निराली है 

         तू ही शारदा तू ही लक्ष्मी 

         तू ही तो महाकाली है

 शुंभ निशुंभ जैसे तूने ही तो मारे

महिषासुर जैसे पापी तूने ही संहारे 

भक्तों के सारे संकट तुमने ही टारे 

 मैं भी आया हूं मैया तेरे द्वारे

 तेरा यश है उज्जवल निर्मल 

 ज्यूँ  गंगा का पानी

 अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी

 मैं तेरा ही बालक हूं जगत महारानी

 अब मेरी भी सुनो.


[2].. ब्रह्मा विष्णु शिव शंकर ने 

     आदिशक्ति को माना है 

     जय जगदंबे जय जगदंबे 

     वेद पुराण बखाना  है

   शक्ति से ही सेवा होती सेवा से ही मान है

   शक्ति से ही विजई  होता हर इंसान है   

   शक्ति से ही भक्ति होती 

   भक्ति में कल्याण माँ 

  दे दो मुझे भी भक्ति   का गुणगान मां

  कैसे मैं गुणगान करूं मां मैं तो हूं अज्ञानी

  अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी

 मैं तेरा ही बालक हूं जगत महारानी

 अब मेरी भी सुनो


[3].. कण कण में है देखी सबने 

         कैसी जोत समाई है

 भीड़ पड़े मां भक्तों पर माँ

  दौड़ी दौड़ी आई है

 मेरी भी पुकार सुन लो दर्शन दिखा दो

 कर दो दया की दृष्टि गले से लगा लो

 भक्तों का मैया तूने भाग्य संवारा

 आया शरण में लक्खा एक दुखियारा

 कर दे देवकीनंदन पर ओ मैया मेहरबानी

 अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी 

 मैं तेरा ही बालक हूं जगत महारानी 

 अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी


Ab Meri Bhi Suno He Maat Bhwani :-Video                      Link 👇






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

थारी साँवली सूरत पे मनड़ो आग्यो सोंग लिरिक्स हिंदी मे |

Brand Lyrics Haryanvi and english,

Kaun Tujhe Yun Pyaar Karega Lyrics in Hindi and english,